click

छोटा लिंग देख गुस्सा हुई पत्नी, बोली- शादी तक सेक्स पर लगाई थी पाबंदी

हाल ही में शादी करने वाली एक महिला ने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया कि उसके पति का लिंग एक इंच से कुछ ही बड़ा है और अब वह ठगी सी महसूस कर रही है।


सांकेतिक तस्वीर

एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद हाल ही में शादी करने वाली एक महिला ने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके बॉयफ्रेंड ने शादी तक सेक्स न करने के लिए कहा हुआ था, लेकिन हनीमून पर जब उसे पता लगा कि उसके पति का लिंग काफी छोटा है तो वह हैरान रह गई। महिला ने दावा किया कि उसके पति का लिंग एक इंच से कुछ ही बड़ा है और अब वह ठगी सी महसूस कर रही है।

महिला ने यह दावा मशहूर अमेरिकन वेबसाइट reddit पर अपनी एक पोस्ट में किया है। महिला ने लिखा कि उसके 32 वर्षीय पति ने शादी से पहले सेक्स पर पाबंदी लगा रखी थी। वह कहता था कि वह पुराने खयालात का है। हालांकि अब जब महिला को पता लगा कि उसके पति का लिंग असामान्य रूप से छोटा है ,तो महिला पूछ रही है कि क्या यह उसे धोखा देने के जैसा नहीं हुआ?

महिला ने लिखा, 'हम एक साल से रिलेशनशिप में थे और शनिवार को शादी की। मैं कुछ घंटे पहले ही हनीमून से लौटी हूं। मैंने शादी से पहले कई बार संबंध बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वह रोक देता था।' महिला का कहना है कि वह बात को ज्यादा तो नहीं बढ़ाएगी, लेकिन उसे गुस्सा करने का पूरा हक है। इस पोस्ट पर अधिकतर लोगों ने महिला का समर्थन किया है। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ साइज का मामला नहीं है, यह एक तरह से सच्चाई छुपाने जैसा है। 
पाइए अमेरिका समाचार(America News In Hindi)सबसे पहले नवभारत टाइम्स पर। नवभारत टाइम्स से हिंदी समाचार (Hindi News) अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App और रहें हर खबर से अपडेट।
America News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए NBT के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Web Title husband with micropenis wanted to wait until marriage to have sex
(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)
Get latest America news headlines, American political news, sports news, all breaking news and live updates. Stay updated with us to get latest news in Hindi.

Post a Comment

0 Comments