HBSE 12th Result 2019: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने आज हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम 2019 (haryana board 12th result 2019 और haryana board result 2019 class 12) घोषित हो गए हैं। हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर ये नतीजे ( hbse result 2019 12th class)चेक किए जा सकते हैं। परीक्षा में 74.48 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 12वीं में विज्ञान संकाय के दीपक ने 500 में से 497 अंकों के साथ टॉप किया, वहीं 12वीं आर्ट्स में पलवल के शिवकुमार और फरीदाबाद की शिवानी ने टॉप किया, दोनों को 500 में से 494 अंक हासिल हुए। हरियाणा में लड़कियों ने बाजी मार ली है। 82.48 फीसदी लड़कियां पास और 68.01 फीसदी लड़के पास हुए हैं।
बोर्ड चेयरमैन के मुताबिक इस बार का परिणाम पिछले साल की अपेक्षा बेहतर है, हालांकि उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस से पहले परिणाम के संबंध में ज्यादा कुछ बताने से मना कर दिया।
हरियाणा बोर्ड 12वीं 2019 का रिजल्टहरियाणा बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2019
इस बार परीक्षा 7 मार्च से शुरु हुई थी तथा 5 अप्रैल को समाप्त हो गई थी। परीक्षा में लगभग 1 लाख 91 हजार के करीब परिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। परिणाम बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा। इस बार बोर्ड परीक्षा परिणाम मात्र 40 दिन में ही घोषित कर रहा है।
हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2018 में हिसार के नवीन और हिना ने टॉप किया था। नवीन और हिना दोनों ही साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी थे।
इन 5 Steps से चेक करें हरियाणा बोर्ड 12वीं नतीजे
-Step 1- हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं
-Step 2- होम पेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें।
-Step 3- haryana.indiaresults.com का पेज खुलने पर HBSE Class 12 Result संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
-Step 4- आपना नाम, रोल नंबर आदि डालें।
Step 5- स्क्रिन पर रिजल्ट आ जाएगा। रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।
-Step 2- होम पेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें।
-Step 3- haryana.indiaresults.com का पेज खुलने पर HBSE Class 12 Result संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
-Step 4- आपना नाम, रोल नंबर आदि डालें।
Step 5- स्क्रिन पर रिजल्ट आ जाएगा। रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।

0 Comments